तृणमूल पर घटना को अंजाम देने का आरोप
वारदात में आठ लोग घायल

कोलकाता। एक बार फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ है। इसी साल अगस्त माह में बांकुड़ा जिले के खतड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष दिलीष घोष की कार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था। जबकि बांकुड़ा से पहले पहले पहाड़ पर भी दिलीप घोष पर हमला हो चुका है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर तृणमूल के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का मामला सामने आया है। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी शहर की है। आज दोपहर कांथी टाउन में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के पूरे काफिले को घेरकर ईंट, पत्थर, लाठी और डंडे से हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल सांसद दिव्येंदु अधिकारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल की ओर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर मारा-पीटा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी जिस गाड़ी में सवार थे उसमें भी तोड़फोड़ की गई है। उन पर भी हमले किए गए। उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए गए। इसके अलावा काफिले में शामिल कई लोगों पर लाठी-डंडे से हमले हुए हैं। कई बाइक में तोड़फोड़ की गई है। घटना में 08 लोग घायल हुए हैं। सायंतन ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जहां भी जाते हैं वहां कायदे से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के सांसद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में तृणमूल के गुंडों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पूरे काफिले पर हमला कर दिया। उससे यह साफ है कि राज्य में आतंक की परिस्थिति बनाने में पुलिस की मिलीभगत सत्तारूढ़ पार्टी के साथ है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए सांसद दिव्येंदु अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ज्ञात हो कि सोमवार को भाजपा की ओर से कांथी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सुबह 11:00 बजे के करीब प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं 3:00 बजे के करीब कार्यकर्ताओं की अहम बैठक थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पहुंचे

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •