हुगली। भारतीय जनता पार्टी के श्रमिक संगठन बीजेएमसी द्वारा हुगली जिले के बालागढ़ विधानसभा के एकतारपुर पंचायत में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दो दिनों तक बेंगलुरू के साईं बाबा अस्पताल के दस डॉक्टर मरीजों को मुफ्त सेवाएं दी। 1000 हजार से ज्यादा लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच हुआ व दवाई दी गई। उक्त आयोजन एकतरपुर पंचायत में बीजेएमसी नेता मोनिरुल इस्लाम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू, हुगली जिला बीजेएमसी अध्यक्ष तापस घोष, उपाध्यक्ष प्रतीक साव, आईटी प्रभारी कुंतल घोष, पश्चिम बंगाल बीजेएमसी के उपाध्यक्ष सुबीर कांजीलाल और राजू अयंगर, बबलू बाला और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •