सिलीगुड़ी। राज्य के तमाम जगहों पर स्पा कुकुरमुत्ते की तरह उग आये हैं औऱ स्पा की आड़ में देह का व्यपार भी फलपूल रहा है। सिलीगुड़ी जिले के माटीगाड़ा स्थित सिटी सेंटर के एक स्पा में माटीगाड़ा पुलिस द्वारा रविवार की देर रात एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पियूष राज झा बताया गया है। पुलिस ने स्पा की मालकिन को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को इन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। आरोप है पिछ्ले कई दिनों से इस स्पा मे देह व्यापार चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इस बारे में शिकायत भी की थी। पुलिस यहां को और भी कई स्पाओं में छापे मार सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •