अरुन लोध
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना, महेशतला में जिंजिरा बाजार इलाके के शिवरामपुर में आज तब सनसनी फैल गई जब यहां के एक घर से दादी माया मंडल (62) और पोते सानू मंडल (07) का लहूलुहान शव बरामद किए गए। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि, आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सानू मंडल को पढ़ाने के लिए गृह शिक्षक आए। गृह शिक्षक ने एक मंजिला मकान का दरवाजा खुला देखा। कमरे में प्रवेश करते ही शिक्षक हैरान रह गए। घर में दादी माया और उनका सात साल का पोता सानू लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। गृह शिक्षक ने देखा कि दादी और पोते के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। गृह शिक्षक ने घटना की पड़ोसियों को सूचना दी। जिंजिरा बाजार पुलिस चौकी में घटना की रिपोर्ट की गई। जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अर्क बंद्योपाध्याय, डीएसपी (शिल्पांचल) व महेशतला थाने के पुलिस अधिकारी भी मौके पहुंचे। दो शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका माया मंडल के पति तारक मंडल काफी समय से घर में बीमार चल रहे हैं। वह दूसरी मंजिल पर रहते हैं। तारक मंडल का बेटा शेखर मंडल घर के पास ही एक मोमबत्ती फैक्ट्री में काम करता था। घटना के दौरान वह घर पर नहीं था। शेखर की पत्नी करीब डेढ़ साल पहले पारिवारिक कलह के चलते पिता का घर छोड़कर चली गई थी। माना जा रहा है कि दादी पोते की हत्या की गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ऐसा किसने और क्यों किया है। वैसे मृतक के ही एक रिश्तेदार व स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि उक्त घटना सम्पति विवाद को लेकर घटी है। दादी पोते की हत्या की गई है। मृत सानू के पिता ने दो विवाह किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •