भाई जान का दीदी ने किया स्वागत

जगदीश यादव
कोलकाता। सुपरस्टार सलमान खान आज कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित निवास में उनसे मुलाकात की। दीदी ममता ने भी बड़े गर्मजोशी से भाई जान का स्वागत किया। ममता बनर्जी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका अभिवादन भी किया। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आये।  व्यापक व जोरदार सुरक्षा के बीच सलमान खान सीएम के घर आये। सलमान खान लगभग आधे घंटे तक ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर रहे।  इस दौरान वह ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सलमान खान जब जाने लगे, तो सीएम ममता बनर्जी खुद उन्हें गाड़ी तक पहुंचाईं। दोनों को वहां उपस्थित भाईजान के फैंस का अभिवादन करते भी देखा गया। सलमान  आज कोलकाता में  कॉन्सर्ट में परफॉर्म के लिए कोलकाता में मैजूद थे। 13 साल बाद अभिनेता सलमान ने कोलकाता की धरती पर कदम रखा था। इस बीच, सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फिलहाल अभिनेता सलमान खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। आंकों देखा हाल तो यह रहा कि सलमान की सुरक्षा को लेकर दक्षिण कोलकाता से लेकर सियालदा तक पुलिस का जाल जैसे बिछा दिया गया था। रेड रोड हो या फिर अलीपुर या फिर धर्मतल्ला हर जगह भारी तादात में वरीय पुलिस अधिकारी के साथ ही

हजारों की संख्या में पुलिस तैनात रही और वाहनों के कई रुट में बदलाव किया गया था। सलमान खान ममता बनर्जी के घर काले रंग के कार में पहुचे थे। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। बता दे कि, महानगर के ईस्ट बंगाल के कार्यक्रम में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडीस, पूजा हेगड़े, प्रभु देवा, आयुष शर्मा का लाइव शो खबर के लिखे जाने तक शुरु हो गया था। खबर के लिखे जाने तक पूरा क्लब क्षेत्र लगभग सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। करीब 3000 पुलिसकर्मियों को क्लब परिसर से कार्यक्रम स्थल तक तैनात किया गया था और इसके अलावा बड़ी संख्या में बाउंसर भी तैनात रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •