कोलकाता। राजनीति में ममता बनर्जी के विरोधी उन्हें चाहे जो कहें लेकिन वह किसी की उपलब्धी पर उसे शुभकामना देना नहीं भुलती हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को ‘ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज’ का पुरुष एकल खिताब जीतने पर बधाई दी।
ममता ने ट्वीट किया, “शानदार जीत और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए आपको बधाई श्रीकिदांबी!”श्रीकांत ने ओलंपिक चैम्पियन चेन लोंग को हराकर एक ही सप्ताह में लगातार दूसरा सुपरसीरीज खिताब जीत लिया। इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •