नेपू गिरि समेत 11 कैदियों के समर्थकों ने बरपाया कहर
घटना से गृह मंत्रालय के अधिकारियों के भी होश उड़े

हुगली/कोलकाता। हुगली जेल में बुधवार देर रात तक पुलिस और कैदियों के बीच भिड़ंत को लेकर जेल में युद्ध सा माहौल रहा व कैदियों ने आगजनी से लेकर बमबाजी भी की। विचाराधीन कैदियों ने बुधवार को हुगली जेल में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उसी दौरान जेल के भीतर एक दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। कैदियों के उत्पात को देखते हुए चंदननगर कमिश्नरेट से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीरामपुर के कुख्यात अपराधी नेपू गिरि समेत 11 विचाराधीन कैदियों को प्रेसिडेंसी जेल से चुचुड़ा अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद उन सभी को हुगली जेल लाया गया था। सेल में ले जाने से पहले पुलिसकर्मी कैदियों की तलाशी ले रहे थे। उसी दौरान अचानक नेपू गिरि समेत 11 कैदियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद जेल में मौजूद एक दफ्तर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। उस दौरान जब जेल के सुरक्षाकर्मी व पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तो कैदियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसकी सूचना तत्काल चंदन नगर कमिश्नरेट को दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर उत्पात मचा रहे कैदियों को तितर-बितर किया। कैदियों के हमले में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।उक्त घटना को लेकर आज भी जेल में तनातनी की स्थिति रही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •