पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक व धार्मिक कार्यक्रम की सराहना

दिवाकर दत्ता
कोलकाता। महानगर कोलकाता आज एक ऐतिहासिक इतिहास का गवाह बना और पश्चिम बंगाल के महानगर कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड मैदान में गीता जयंती के दूसरे दिन लाखों लोगों ने गीत का सामूहिक पाठ किया। गीता पाठ के दौरान ब्रिगेड परेड मैदान इलाका भगवाधारी लोगों से अटा रहा। कहा जा रहा है कि यह अपने आप में एक रिकार्ड है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उक्त कार्यक्रम में आने वाले थें लेकिन उनका आना रद्द हो गया। पीएम मोदी ने गीता पाठ की सराहना कि है, अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि, हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है। पीएम मोदी ने लिखा कि, “श्रीमद भगवत गीता महाभारत काल से लेकर हमारी स्वतंत्रता की आजादी तक और अभी भी हम सभी को प्रेरित कर रही है। पीएम मोदी ने लिखा, “एक लाख लोगों द्वारा गीता का पाठ करने के उद्देश्य से की गई पहल वास्तव में प्रशंसनीय है।” “लक्खो कंठे गीता पाठ” के तहत इस आयोजन में देश के कोने-कोने से लोग आये। द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के साथ हजारों साधु-संत भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यहीं नहीं भाजपा के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक व नेता भी एस कार्यक्र में नजर आए। गीता पाठ का आयोजन अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से किया गया। कवि नजरुल के लिखे हुए गीत- “हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ” के गायन के बाद मैदान में मौजूद करीब 70 हजार महिलाओं ने शंख और उलू ध्वनि की और करीब 60 हजार लोगों ने साथ मिलकर गीत गाए। इसके बाद गीता पाठ की शुरुआत हुई। इधर मैदान इलाके में आये कई लोग जो उक्त कार्यक्रम से गदगद थें ने दावा किया कि, इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला जब भगवाधारी हजारों लोग एक साथ बैठे हों और गीता पाठ कर रहे हों। महिलाएं साड़ी पहन कर आई थीं, जबकि अधिकांश पुरुष धोती कुर्ता के पारंपरिक परिधान में मैदान में गीता पाठ किया। बहरहाल आज ब्रिगेड में लाखों लोग थे, लेकिन क्या एक लाख लोगों ने गीता पाठ किया है कि नही?। उक्त विषय पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इधर आयोजकों ने दावा किया कि एक लाख से अधिक लोगों की सभा में गीता का पाठ किया और उक्त कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जाएगा। लेकिन सवाल ये उठा कि क्या गीता पाठ के लिए लाखों लोगों का जमावड़ा था या नहीं ?। आज ब्रिगेड में कितने लोग जुटे, इसका पुलिस ने भी कोई आंकड़ा नहीं दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •