कोलकाता। चुनाव व रुपये का रिश्ता बड़ा पुराना है। भले ही चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिये धन देना असंवैधानिक माना जाता रहा हो। लेकिन चुनाव व रुपये के रिश्ता चोली- दामन के जैसा ही है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त काला धन निगरानी एजेंसियों ने इस साल जिन राज्यों में चुनाव हुए है वहां से कुल 147 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इनमें तमिलनाडु में सर्वाधिक 88.22 करोड़ रुपये जब्त किए गए। इस मामले में दूसरे स्थान पर केरल रहा, जहां 22.54 करोड़ रुपये जब्त किए गए। पुडुचेरी में सबसे कम 3.50 करोड़ रुपये बरामद किए गए। इन तीनों राज्यों में 16 मई को मतदान होना है। हाल ही में चुनावी प्रक्रिया से गुजरे पश्चिम बंगाल और असम में भी चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर काला धन जब्त किया गया। पश्चिम बंगाल में 20.75 करोड़ और असम में 12.33 करोड़ रुपये बरामद हुए। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि चुनावी राज्यों में जब्त की गई कुल रकम 147.34 करोड़ रुपये रही।आयकर विभाग और अन्य प्रवर्तन ईकाइयां चुनाव के दौरान काले धन के इस्तेमाल पर रोक के लिए सख्त है। खैर देखना है कि सरकारी तंत्र इसमे कितना सफल होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •