विधायक अब्दुल मनान ने किया माल्यापर्ण

जाकिर अली 

कोलकाता। वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ.बिधान चंद्र राय को उनके जन्म दिवस के अवसर पर आरजी कर अस्पताल में स्टेट हेल्थ एमपलाइज एसोसिएशन (प.बं.) द्वारा याद कर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक अब्दुल मनान,बोरो एक के चेयरमैन तरुण साहा आदि ने डॉ.बिधान चंद्र राय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वहीं अस्पताल के स्टेट हेल्थ एमपलाइज एसोसिएशन व प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया द्वारा अस्पताल में सैंकड़ों मरीजों में फल व मिठाईयां बांटी गई। उक्त अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बासु, उपाध्यक्ष नामिता पाल, एसोसिएशन के सचिव धर्मेन्द्र बाल्मिकी व प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे, सलाहकार जगदीश यादव सहित मिठू राउत,प्रदीप मित्रा, रवि अधिकारी, डॉ. एस बटियाल, कमरुद्दीन आदी मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •