रितिका घोष को अकेले तीन स्वर्ण मैडेल

कोलकाता/कूचबिहार। छठा नेताजी सुभाष राज्य खेल-कूद प्रतियोगिता में  कोलकाता जिला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। वुशू  एसोसिएशन आफ वेस्ट बंगाल के संयुक्त सचिव गौरव सेठ ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में कूचबिहार व कोलकाता जिला ने 11 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदकों पर अपना कब्जा कर लिया। जलपाईगुड़ी को 7 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य पदक के साथ दुसरे स्थान पर रहा तो वही कूचबिहार 3 स्वर्ण, 4 रजत व 8 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा। एसोसिएशन के महा सचिव शम्भू सेठ ने बताया कि इस दौरान रितिका घोष को तीन स्वर्ण, जमीला खातून, सिद्धार्थ तिवारी, दीपमाला यादव, संजना तोड़ी, शिवानी सिंह, नेहा माली, श्रेया पाण्डेय व रतुल चंद्र को एक-एक स्वर्ण पदक मिले। इस दौरान प्रतियोगिता के  समारोह उत्तर बंगाल विकास के एमआईसी रवीन्द्रनाथ घोष, कूचबिहार के डीएम कौशिका साहा, जिले के एसपी भोलानाथ पाण्डेय आदी मौजूद रहें।
Spread the love
  • 42
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    42
    Shares
  •  
    42
    Shares
  • 42
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •