गिरफ्तार घुसपैठी ने उगले राज

jagdish kurta

लेखक अभय बंग पत्रिका व www.abhaytv.com के स्मपादक हैं।

जगदीश यादव

कोलकाता। बेचने वालें तो कुछ भी बेच दें। बस उन्हें पैसा चाहिए। देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो विदेशियों को कुछ रुपयों के लिये इस देश में पनाह ही नहीं दे रहें है वरन घुसपैठ भी करवा रहें हैं। जबकि देश सहित बंगाल में आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है। सिर्फ दो हजार रुपए की बदौलत बांग्लादेश से भारत में प्रवेश किया जा सकता है। इसके लिये आपको किसी भ वैध कागजात की जरुरत नहीं है। वैसे तो यह ओपेन सिक्रेट है लेकिन अधिकारिक तौर पर उक्त बात का खुलासा पिछले दिनों तब हुआ जब गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत आने वाले एक युवक बिप्लव किर्तनिया को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं बीएसएफ ने किया था। हिली बॉर्डर से गैर कानूनी तरीके से बिप्लव किर्तनिया ने भारत में प्रवेश किया था। पूछताछ में उक्त बांग्लादेशी नागिरक बिप्लव किर्तनिया का कहना है कि दो हजार रुपए के एवज में कोई भी बांग्लादेश से भारत की सीमा में प्रवेश कर सकता है।illegal bangladeshi immigrants.jpg 2

बिप्लव किर्तनिया ने राज उगलते हुए बताया कि उसे स्थानीय निवासी सुकुमार सरदार ने अपने घर में पनाह दिया था। ऐसे में पुलिस ने बीएसएफ से मिली सूचना के बाद पश्चिम बंगाल के मानिकगंज के निवासी सुकुमार सरदार को गिरफ्तार कर लिया। भरत-बांग्लादेश से सटे इस राज्य के तमाम ग्राम है जहां ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो कुछ रुपयों के लिये बांग्लादेशियों के धुसपैठ में सिर्फ मदद ही नहीं कर रहें हैं बल्कि उन्हें पनाह भी दे रहें है। कारण उनलोगों को स काम के एवज में रुपये मिलते हैं। बांग्लादेश की सीमा से लगे नदिया, मालदा व मुर्शिदाबाद जिलों के लोगों की माने तो यहां पर ऐसे रैकेट हैं जो बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराते हैं। भारत और बांग्लादेश के मध्य 4096 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। यह दुनिया की पांचवी सबसे लंबी सीमा है। पूरी सीमा की चौकसी बीएसएफ के जिम्मे है .जिसमें सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल से सटी है। सीमावर्ती क्षेत्र का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए होता रहा है। लिहाजा बंगाल घुसपैठ के खतरों से सबसे ज्यादा पीड़ित है। अब रेड अलर्ट जारी होने के बाद सभी सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी वयवस्था रखने और तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है। सीमा के 500 मीटर अंदर तक के इलाके की बीएसएफ ने नाकेबंदी कर दी और जबरदस्त छानबीन की जा रही। नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर 24 परगना में विशेष सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि ये वो जिले हैं जहां से सरहदी घुसपैठ का खतरा सबसे ज्यादा है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •