जलपाईगुडी। अपने प्रेमी के विवाहित होने की खबर पाने के बाद एक छात्रा सपना उरांव (16) ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना जलपाईगुडी जिले के मोहंतपाड़ा की है। पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह को मिली। पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने बताया कि सपना बचपन से यहां की निवासी बीथिका चौधरी के घर में काम करती थी। सपना का एक युवक सुबीर सिन्हा से प्रेम सम्बंध था। इसी क्रम में पहले से शादीशुदा सुबीर की पत्नी को सपना के बारे में पता चला तो वह सपना से मिलने आई और बताया जा रहा है कि सपना और सुबीर की पत्नी में विवाद भी हुआ। उक्त घटना के बाद सपना ने खुदकुशी कर ली। पुलिस घटना के बाद से फरार बिथिका व सपना के प्रेमी को तलाश रही है। घटना के बाद लोगों की मांग है कि पुलिस धोकेबाज  प्रेमी सुबीर को गिरप्तार करे। लोगों का कहना है कि अगर सुबीर यहां आता है तो हमलोग खुद उससे निपट लेंगे। बहरहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

·

 

..

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •