कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत आस-पास के इलाकों में अधिकांश बड़े दुर्गापूजा पंडालों का भी उद्घाटन शुरू हो गया है। पंडालों में एक साथ अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन अभी से ही भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। इधर कोरोना को लेकर राज्य प्रशासन में भय का माहौल है। ऐसे में पुलिस प्रशासन सतर्क है। राज्य सचिवालय नवान्न की तरफ से 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सुरक्षा पर अतिरिक्त ध्यान देने को कहा गया है। पुलिस को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने पूजा कमेटियों पर कड़ी नजर रखने को कहा है ताकि जारी दिशा-निर्देशों का सही पालन किया जा सके। यह भी कहा गया है कि 15 अक्टूबर से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा और 18 अक्टूबर तक सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •