कोलकाता। कभी माकपा के सिपाहसलार रहें लखन सेठ ने अब पाला बदल लिया है और वह अब भगवा अंदाज में बोल रहें हैं।  लखन सेठ ने कहा कि हल्दिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के वोट में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है इसीलिए भयभीत होकर सत्ताधारी दल भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहा है। तृणमूल विधायक शुभेन्दु अधिकारी के निर्देश पर ही पूर्व मेदिनीपुर में हिंसा की घटना हो रही है। साथ ही भाजपा नेता लक्खन सेठ ने कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय आकर वरिष्ठ नेताओं से इसकी शिकायत की। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा के कार्यालय को तोड़ दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जा रहा है। उनके घरों पर हमले किए जा रहे हैं क्योंकि हल्दिया और पासकुडा नगरपालिका में चुनाव होना है। कांथी में भी विधानसभा का उपचुनाव है इसीलिए तृणमूल कांग्रेस के कर्मी पहले से भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। लोकसभा उपचुनाव को लेकर लक्खन सेठ ने कहा कि भाजपा इस केंद्र से जीत जाती लेकिन 600 से अधिक बूथों पर लोगों को मतदान करने नहीं दिया गया। तृणमूल समर्थकों ने ही छप्पा वोट मारे। सुनियोजित तरीके से हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभेन्दु अधिकारी निर्देश पर यह कार्य हो रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •