कोलकाता। भारतीय हिन्दी फिल्मों की दुनिया का अज़ीम सितारा मोहम्मद अज़ीज़ के निधन से जहां देश ने एक खास आवाज के गायक को खो दिया वही एक खुली आवाज की ताजगी भी अज़ीज़ के साथ चली गई। पोर्ट अंचल के सेंट बर्नावास स्कूल मे अज़ीज़ फैंस क्लब द्वारा एक कार्यकर्म कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में हर दिल अज़ीज़ को भरी आंखों से जब उपस्थित लोगों ने याद किया तो माहौल गमगीन हो गया। सच कहें तो काम की व्यस्तता के बीच हमारे अज़ीज़ मोहम्मद अज़ीज़ दुनिया को विदा कर गए। मोहम्मद रफ़ी के क़रीब इनकी आवाज़ पहचानी गई लेकिन अज़ीज़ का अपना मक़ाम रहा। अज़ीज़ अपने वर्तमान में रफ़ी साहब के अतीत को जीते रहे या जीते हुए देखे गए। साफ कहे तो फिल्म जगत में अज़ीज़ के साथ नाइंसाफ़ी हुई। शम्भू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में निजामुद्दीन शम्स,मोईनुद्दीन शम्स, जूनियर मुन्ना, अफताब आलम, सागीर अली, सैय्याद अली आदी मौजूद रहे।

Spread the love
  • 26
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    26
    Shares
  •  
    26
    Shares
  • 26
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •