संशोधित वोंटर सूची जारी

वोटरों की संख्या में करीब 15 लाख की बढ़ोतरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संशोधित मतदाता सूची जारीकी गई है। इसे केंद्रीय चुनाव आयोग ने जारी किया है। साथ ही यह भी दावा किया कि बंगाल के सौ फीसद वोटरों को सचित्र पहचान पत्र देने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।हर वर्ष पांच जनवरी को चुनाव आयोग की ओर से संशोधित मतदाता सूची जारी की जाती है। इस साल बंगाल में वोटरों की संख्या में करीब 15 लाख की बढ़ोतरी हुई है। जारी आकंड़े के मुताबिक बंगाल में वोटरों की संख्या 6,70,37,261 हो गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,45,92,448 व महिला मतदाताओं की संख्या3,24,43,796 है। इसमें थर्ड जेंडर के तौर पर कुल 1,017 मतदाताओं को सूचीबद्ध किया गया है। थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पहले थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 753 थी।इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान मतदान केंद्रों, ब्लॉक, उपखंड जिला मुख्यालयों पर मतदाता दिवस आयोजित किया जाएगा। वहीं महानगर के मोहरकुंज में मुख्य समारोह आयोजित होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •