अज्ञात महिला की हत्या की आशंका

कोलकाता। अभी बिते दिनों ही कोलकाता के महानगर के मैदान थाना इलाके के फुटपाथ में एक दो साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मैदान थाना क्षेत्र के गंगासागर मेला शिविर स्थाल के पास रक्त रंजित हालत में बच्ची का शव बरामद किया गया था। अब फिर आज मैदान थाना इलाके में एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया था‌। मृतका की अनुमानित आयु 30 साल है। शव बरामद होने के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की होमीसाइड टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव को किसने फेंका था। मृतका का परिचय जानने के लिए पुलिस ने उसके फोटो को सभी थाने में भेजा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •