रमेश राय/ओबेदुल्ला लस्कर
कोलकाता। केन्द्र सरकार ने बुलबुल तुफान से पीड़ित लोगों की यहां कोई मदद नही की है। साथ ही बुलबुल पीड़िताओं की केन्द्र सरकार द्वारा उपेक्षा की गयी है। लेकिन राज्य के द्वारा इन्हें हर सम्भावित मदद की गयी है और की जा रही है। उक्त बात आज डायमण्ड हार्बर में राज्य के अल्पसंख्यक विकास मामलों के राज्य मंत्री गियासुद्दीन मोल्ला ने कही। वह आज बांग्ला मोदेर गर्व नाम के एक कार्यक्रम में बोल रहे थें। उक्त कार्यक्रम में राज्य के तमाम जिलों से विभिन्न विधाओं के कलाकार मौजूद थे व उन्होंने अपनी मन मोहक प्रस्तुति भी दी। मंत्री गियासुद्दीन मोल्ला ने कहा कि इस राज्य में किसी को घबड़ाने की जरुरत नही है यहां एनआरसी नही होगा। कारण इस राज्य का दायित्व ममता बनर्जी के हाथ है। मोल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कलाकारों को हर स्तर पर मदद कर रही है और यहा कारण है कि आज उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक दीपक हल्दर, विधायक नमीता साहा, डीएम डा. पी.उल्गानाथन व अन्य मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •