प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा ने की साफ सफाई

कोलकाता। प्रदेश भाजपा के अनूसूचित जाति मोर्चा ने आज महानगर के सरकारी अस्पतालों में अन्यतम एसएसकेएम अस्पताल में स्वच्छ भारत अभियान चलाया व साफ सफाई की। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के केन्द्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य व प्रदेश भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अरुन हलदर ने किया। मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश पर हमलोगों ने साफ सफाई की। स्वच्छ भारत अभियान को देश भर में व्यापक महत्व मिल रहा है और लोगों में साफ सफाई के प्रति काफी जागरुकता का प्रसार हो रहा है। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कश्यप ने कहा कि देश स्वस्थ्य तभी रहेगा जब साफ सफाई की जाएगी। यही कारण है कि आज हमलोगों ने अस्पताल को साफ सफाई के लिये चुना। हमलोगों द्वारा महानगर में लगातार स्वच्छ भारत अभियान को चलाया जा रहा है।उक्त अवसर पर मोर्चा के प्रदेश नेता संजीव नस्कर, विक्रम नस्कार, डा.विधान, गौतम गोस्वामी, कोलकाता पोर्ट भाजपा सेंट्रल मंडल के अध्यक्ष महेशराम, अरुण दास, मो. सलीम, संजय सिंह, ज़ॉन राय, संजय सिंह, राकेश ओझा, प्रताप सोनकार, सोमेन नस्कर, अजय जाना व सत्येन्द्र राम मौजूद आदी रहें।

Spread the love
  • 35
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    35
    Shares
  •  
    35
    Shares
  • 35
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •