कोलकाता। कांग्र्रेस के पूर्व विधायक ज्ञानसिंह सोहन पाल का मंगलवार को निधन हो गया। वे 93 साल के था। चंद रोज पहले ही उन्हें महानगर के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे उम्रजनित बीमारियों से ग्र्रसित थे। उनका ब्लड पेशर काफी कम था वे दिल की समस्या, सांस लेने में समस्या आदि से जुझ रहे है। आखिर कार उन्होंने मंगलवार तीसरे पहर 3 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। वहीं, ज्ञानसिंह सोहन पाल के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। तृणमूल महासचिव व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देशानुसार राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ज्ञात हो कि सोहन पाल पहली बार 1962 में चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें पराजय का स्वाद चखना पड़ा था। इसके बाद 1982 से 2011 तक वे खडग़पुर से लगातार कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए। 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्र्रेस ने उन्हें एक बार फिर उम्मीदवार बनाया था लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •