अलीपुरद्वार। राज्य में सड़क हादसों का क्रम जारी है। आज तड़के एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घटना कालचीनी प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 31(सी) पर पोरो इलाके में तड़के घटी।  भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सूर्यपद पाल एंबुलेंस से सिलीगुड़ी से अपने पिता का शव लेकर कामाख्यागुरी आ रहे थे। प्रोफेसर पाल एंबुलेंस के पीछे अपने वाहन से परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर कामाख्यागुरी लौट रहे थे। उनके साथ कार में उनके दोस्त देवाशीष साहा भी थे। तभी तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 31(सी) पर पोरो इलाके में उनकी कार की सामने से आरहे एक ट्रक से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कालचीनी पुलिस और हासीमारा दमकल कर्मियों ने घायलों को अलीपुरद्वार अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टराें ने प्रोफेसर सूर्यपद पाल, उनकी मां मिनती पाल और प्रोफेसर के दोस्त देवाशीष साहा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर की पत्नी पूर्णिमा बाला पाल और उनकी पांच साल की बेटी कूचबिहार के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।उक्त घटना को लेकर शोक की लहर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •