कोलकाता। भारतीय रेलवे सहित केंद्र के समस्त सरकारी संस्थानों में हिंदी प्रचार प्रसार का कार्य करने वाली संस्था,केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद की कोलकाता टर्मिनल चितपुर शाखा का नवीनीकरण चुनाव,भारतीय रेलवे के संयोजक यमुना प्रसाद राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | जिसमें शाखा प्रधान के पद पर रवि प्रताप सिंह चुने गये तथा तारक नाथ बनिया  शाखा मंत्री पद पर चयनित हुए। वहीं पदाधिकारियों के तौर पर अर्जुन प्रसाद,सुरजीत मुखर्जी,दिवाकर दास,अभिजीत चक्रवर्ती, तन्मय साहा,कमल कुमार मुखोपाध्याय,अवधेश कुमार साव,नीलम कानू,दिलीप कुमार प्रसाद,एवं विजय कुमार राय चयनित किये गये | चयनित पदाधिकारियों की तत्काल हुई बैठक में आगामी हिंदी पखवाड़ा को वृहद रूप से मनाने का प्रस्ताव पारित हुआ | शाखा प्रधान रवि प्रताप सिंह के आभार ज्ञापन के पश्चात सभा का समापन हुआ |

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •