माकपा के गुण्डे अब भाजपा के उस्ताद

जाकिर अली
हुगली। राज्य में चुनावी सरगर्मी कुछ इस कदर बढ़ गई है कि मौसम की गर्मी भी इसके आगे फिका साबित हो रही है। हुगली जिले के पण्डुवा स्थित महानाद में तृणमूल उम्मीदवार रत्ना दे नाग के चुनाव प्रचार में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार इस देश के लिये सबसे बड़ा खतरा हैं। बिते पांच साल में भाजपा ने कोई काम नहीं किया। वही देश में बारह हजार किसानों ने आत्महत्या की।जबकि गैस की कीमत में बढ़ोत्तर ही हुई है। मोदी सरकार देश में सबसे बड़ा खतरा बन गई है। अगर आपलोग देश को बचाना चाहते हैं तृणमूल के उम्मीदवारों को को वोट दें।मुख्यमंत्री ने कहा, कि ” माकपा ने इस राज्य में 34 वर्षों से अत्याचार किया। माकपा द्वारा पैर से लेकर सिर तक ऐसी कोई जगह नहीं है जहां मुझे चोट नहीं पहुंचाया गया हो। लेकिन अब माकपा के गुण्डे अब भाजपा के उस्ताद है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग हिंदू और मुसलमानों के पर अत्याचार करते हैं, भेदभाव करते हैं, उन्हें सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। नरेंद्र मोदी जैसे भाजपा नेताओं ने केवल दंगा किया। ” लेकिन इस राज्य के लोग किसी के झांसे में नही आएगें। आप सबको पता होगा कि इन दिनों चुनावी माहौल में भाजपा समर्थित कई लोगों की मौत हुई है। लेकिन भगवा खेमा आरोप लगा रहा है कि घटनाओं में तृणमूल का ही हाथ है। अजीब बात है अगर कोई किन्हीं कारणों से खुदकुशी करता है तो इसमे भला तृणमूल या किसी और का क्या हाथ हो सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से भाजपा के आरोपो की पोल खुल जाती है। इनका झूठ पकड़ में आ गया कि वह किस तरह की राजनीति कर रहें हैं। उक्त तमाम घटनाएं खुदकुशी के अलावा और कुछ साबित ही नहीं हुआ। भाजाप के लोगों को याद रखना चाहिए की राम नाम के बल पर वोंट की वैतरणी को पार नही किया जा सकता है। भगवा खेमे के उम्मीदवार बूरी तरह से चुनाव हारेगें। ममता ने कहा कि इस बार केंद्र में सत्ता परिवर्तन होना है। उन्होंने दावा कि केंद्र में अगली सरकार के गठन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ममता ने कहा कि सभी धर्मों और भाषाओं का सम्मान करना बंगाल की संस्कृति है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दौरान अपनी सरकार की विगत सात सालों की उपलब्धियां भी गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिले में नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। सात वर्षों में 28 नए विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं। इसके अलावा इस्कॉन टाउनशिप की स्थापना हुई है, आईटी हब बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में 40 फ़ीसदी बेरोजगारी घटी है, दूसरी ओर मोदी के शासन में दो करोड़ से अधिक लोगों का रोजगार खो गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •