राम स्वारुप भट्टर  

कोलकाता। मशहूर पहलवान खली आज कोलकाता में रोड शो करते दिखे। दरअसल खली जादवपुर सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाज़रा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। खुली जीप में सवार खली लोगों से अनुपम हाज़रा के लिए वोट मांगते दिखे। द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए राज्य में आए हैं। गुरुवार देर रात वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पंहुचे थे। आज खली ने जादवपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा के लिए प्रचार किया। द ग्रेट बाहुबली खली हाजरा के नामांकन दाखिल करने के समय अलीपुर जिला मुख्यालय में भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री हाजरा पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे, लेकिन चुनाव के पहले उन्होंने तृणमूल से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा ने उन्हें फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। मिमी चक्रवर्ती ने भी आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर खली ने कहा कि अनुपम हाजरा उनका छोटा भाई है, उसे ज्यादा-ज्यादा मत देकर विजयी बनायें, ताकि वह स्थानीय समस्या को संसद तक पहुंचा सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से विजयी बनायें, क्योंकि उन्होंने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। अनुपम हाजरा ने कहा कि खली से उनकी बात हुई थी तथा उन्होंने उन्हें आमंत्रित किया था. उनके मात्र आमंत्रण से ही वह आये और उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि हालांकि ग्रेट खली का रेस्लिंग प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन वह प्रतियोगिता छोड़कर उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने कोलकाता आये.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •