पेरिस। देश की बात छोड़ दें तो बंगाल में फुटबॉल के दिवानों की दिवनगी देखते ही बनती है। लेकिन यह विडम्बना ही है कि इस खेल में भारत काफी पिछड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में दो बार का विश्व चैंपियन अर्जेंटीना शीर्ष पर बरकरार है जबकि भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 151 अंकों के साथ अब 163वें पायदान पर खिसक गया है। कोपा अमेरिका कप से पहले जारी हुयी फीफा रैंकिंग में अर्जेंटीना के अलावा बेल्जियम भी दूसरे नंबर पर कामय है। कोलम्बिया एक पायदान ऊपर चढ़कर 1328 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं गत विश्व चैंपियन जर्मनी को भी एक पायदान का फायदा हुआ है और वह 1310 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया है। उक् खबर से फुटबॉल प्रेमियों को आघात लग सकता है लेकिन किया क्या जा सकता है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •