मुंबई व राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कोलकाता। मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा के साथ फोन पर छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में सारा तेंडुलकर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक युवक उसे बार-बार फोन करके परेशान कर रहा है।सारा तेंडुलकर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्य औऱ मुंबई पुलिस ने महानगर कोलकाता से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे छानबीन की जा रही है। आरोपी की पहचान बंगाल के देवकुमार माइती के तौर पर हुई है। मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से इसे गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस आरोपी देवकुमार मैती को पूछताछ के लिए मुंबई ला रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी देवकुमार पेशे से आर्टिस्ट है। उसका दावा है कि वह सारा तेंडुलकर से ‘प्यार’ करता है और उनसे शादी करना चाहता है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ महीने पहले वह किसी काम से मुंबई आया था। तभी उसे सारा तेंडुलकर का नंबर मिला और वह सारा को फोन करने लगा।बहरहाल मामले की जांच में जुटी पुलिस कुछ ज्याद कहने से इंकार कर रही है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •