नईदिल्ली। चार मंत्री  मनोज सिन्हा ने आज रियो ओलंपिक खेलों पर डाक टिकटों की स्मारिका जारी की और कहा कि इस अनोखे पहल से रियो ओलंपिक में जाने वाले भारतीय एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी।
कुश्ती, बैडमिंटन, शूटिंग और बॉक्सिंग खेलों पर डाक टिकटों को जारी करते हुए सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग हमेशा देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय हित की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण अवसरों पर विशेष डाक टिकट जारी करते रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत से रिकार्ड संख्या में खिलाड़ी रियो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं और हम आशा करते हैं कि हमें यह सकारात्मक परिणाम मिलेगा। श्री सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग द्वारा इस तरह टिकटों को जारी करने से देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान इस खेल प्रतियोगिता की ओर जायेगा। डाक विभाग देश भर में फैले हुए अपने डेढ़ लाख डाकखानों के जरिए इन टिकटों की बिक्री करेगा जिससे ज्यादा लोगों का ध्यान आकृष्ट होगा। युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल भी इस अवसर पर  उपस्थित थे। इस अवसर पर खेल सचिव  बी वी सुधाकर और युवा कार्यक्रम और खेल सचिव  राजीव यादव भी उपस्थित थे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •