पारा लुढ़क कर 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

लोगों को दिन में ही अलाव जलाने पड़े

कई मामलों में थमी शहर की रफ्तार

कोलकाता। महानगर कोलकाता में ठंड अपना रिकार्ड ही खुद तोड़ रहा है। आज महानगर में अब तक का सबसे शीतलतम दिन रहा। यनी ठण्ड ने बिगत छह साल का खुद का रिकार्ड तोड़ दिया। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल के नीचे एक डिग्री नीचे है। महानगर में दिन दहाड़े ही लोगों को दिन में ही अलाव जलाने पड़े। वहीं कई मामलों में ठण्ड के काऱम शहर की रफ्तार भी थमती रही। लोगों को चाय के दुकानों में चाय की चुस्कियां लेते देखा गया तो लोग गर्म कपड़ों के साथ कान व नाक तक ढंक कर रखते देंखे गये। जबकि बात अगर जिलों की करें तो आज मालदा 7.4 (-5), श्रीनिकेतन 5.8 (-5), आसनसोल 7.1, बांकुड़ा 8.4 (-4), बर्दवान 7.8, बहरमपुर 9.6 (-3), कूचबिहार 7.6 (-2) व जलपाईगुड़ी में 8.6 (-2) डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार इसी माह तीन तारीख को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम में अब तक का सबसे शीतलतम दिन के तौर पर भी दर्जा रहा। मौसम विभाग का मानना है कि अगामी कई दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। जबकि अगर बात वर्ष 2016 की करें तो 16 दिसम्बर को महानगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो कि स्वाभाविक से दो डिग्री कम था। 2016 के 25 जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2011 को 21 दिसम्बर को महानगर में उक्त मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ था। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तब राज्य के दक्षिण हिस्से में ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही थी।इधर जिलों की करें तो कई जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का दावा है कि गुजरे छह वर्षों में महानगर में ऐसा ठण्ड नहीं पड़ा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •