जयदीप यादव

कोलकाता।देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात राज्य सहित महानगर कोलकाता के तमाम घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन और सोहर गीतों से गुलजार हो उठी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस साल महानगर कोलकाता के मंदिरों में देर रात वही पुरानी रौनक दिखी जो कोरोना काल से पहले देखी जाती थी। इस साल लोगों में कोरोना का डर नहीं रहा और भगवान कृष्ण के भक्तों ने पूजा-पाठ व प्रार्थना कर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान मंदिरों से लेकर घर-घर में बाल गोपाल के दर्शन होते रहें। लोगों ने अपने बच्चों को बाल गोपाल का श्रृंगार कर उन्हें भगवान स्वारुप देखा। वहीं तमाम लोग अपने ही घर में बाल गोपाल के दर्शन किये।महानगर कोलकाता में बाल गोपाल के भक्तों ने श्रद्धा और प्रेम के साथ नटवरलाल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। शुक्रवार की रात 12 बजते ही घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगने लगे। कृष्ण की स्तुति में पूरा शहर झूम रहा था। जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की.. के स्वर गूंजते रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •