हुगली। चंदननगर स्थित गोंदलपाड़ा जूट मिल में धमाका के कारण तीन श्रमिक घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार की अपराह्न तीन बजे लगभग की है।  जूट मील में बायलर के एक पाइप लाइन में ब्लास्ट होने से उक्त श्रमिक  घायल हो गए । इनमे धर्मदेव शर्मा (32) नामक एक श्रमिक की स्थिती गंभीर बतायी जा रही है।  वह बायलर के भाप लगने से झुलस गया है | उसे चंदननगर महकमा अस्पताल में दाखिल किया गया है |  बाकी दो लोग भी एड्बास्डर गिरने व धमाके में जख्मी हुए है | उन दोनों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया है | प्राप्त जानकारी के मुताबिक  धमाका इतना तेज था कि उसकी  गूंज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी | आसपास के घरों में खाट तक हिल गए जैसे कोई भूकंप आ गया हो | कई घरों के खिड़कियाँ में लगे कांच भी टूट गए | इलाके में भारी सनसनी फ़ैल गयी | मील प्रंबंधन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायलों को चंदननगर महकमा अस्पताल पहुँचाया | मिल के बामपंथी नेता व चंदननगर के 25 नंबर वार्ड के स्थानीय पार्षद राजेश जैसवारा ने बताया कि घटना के समय वे घटना स्थल के पास थे | तेज धमाका होते ही आसपास मजदूरों में पहले भगदर मच गयी | फिर तीन मजदूरों को घायल देखकर उन्हें बचाने पहुचे | मील के इंजीनियरिंग विभाग जुड़े अधिकारीयों ने  बायलर के प्राथमिक जांच कर यह पाया  बायलर की बायलर पूरी तरह से ठीक है , उसके सेफ्टी भाल्ब भी ठीक है  लेकिन बायलर से जुड़े पाइप लाइन में धमाका हुआ है | पाइप में ऊपर की तरफ धमाका होने से शेड के परखचे उड़ गए ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •