कोलकाता। प्रदेश भाजपा के मध्य ही आपसी विरोध व खेमेबाजी की खबर बिते दिनों मीडिया में सुर्खियां बनी थी। अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के सामने ही भाजपाईय़ों के बीच में हाथापाई की घटना ने संगठन के बीच के दरार को उजागर कर दिया है। घटना उत्तर चौबीस परगना जिले के बसीरहाट स्थित रविन्द्र भवन में एक कार्यक्रम के दौरान घटी। यहां विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के अभिनंदन का आयोजन किया गया था। Dilip-Ghosh-Imageजहां घोष के सामने ही दो गुटों में धक्का मुक्की व एक दुसरे को देख लेने की घटना घटी। घटना की शुरुआत तब हुई जब पार्टी के ही एक गुट के द्वारा बसीरहाट के सांगठानिक अध्यक्ष विकास सिंह को उनके पद से हटाने की मांग सामुहिक तौर पर की गई। पूरी घटना दिलीप घोष के सामने ही घटी। मामले पर बात करने पर घोष ने कहा कि मैने सारा चीज देखा है। संगठन में मतभेद की बात के तहत मै खुद हर जगह जाकर देख रहा हूं। आगे क्या करना है मै करुंगा।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी हावड़ा  जिले में भी भाजपा के नेता व कर्मी आपस में भिड़ चुके हैं । बहरहाल मामले पर भाजपा के ही सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो दिलीप घोष को नहीं पचा पा रहें हैं। उक्त स्तर के लोगों के द्वारा ही घोष के नेतृत्व पर सवाल उठाने की तैयारी के तहत ही तमाम हथकंड़े अपनाये जा रहें हैं।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •