कोलकाता। बरानगर मिलन उत्सव द्वारा राज्य स्तरीय बंगाल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन बरानगर के रवीन्द्र भवन में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर युवाओं व युवतियों ने अपने शरीर के कसाव का प्रदर्शन कर लोगों को चकित कर दिया। बरानगर मिलन उत्सव के अध्यक्ष गोपाल सरकार ने मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को पुरुस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में समीर ब्रह्मचारी, कृष्ण आर्य, ब्रह्मानंद महाराज, मिठू चटर्जी, किशोर कर सहित अन्य अथिति उपस्थित थे। इस दौरान मां तुझे सलाम की रंगा रंग प्रस्तुति के साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •