20 फुट लंबे सांप को किया अधमरा  

जलपाईगुड़ी। 20 फुट लंबे एक अजगर ने जब एक बकरी को अपना शिकार बनाया तो वह खुद लोगों के गुस्से का शिकार बन गया। घटना जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी के देवमाली गांव की है। अचानक कही से आये उकत अजगर ने बकरी को जब अपना शिकार बनाया। लोगों की भीड़ जम गई । लोगों ने बकरी को छुड़वाने के लिए अजगर पर दनादन तमाम वार किए।गांव के लोगों का कहना है बकरी के मिमियाने की आवाज सुनते ही वे तुरंत अपने घरों से बाहर निकले, जिसके बाद उन्‍होंने देखा बकरी को एक बड़े अजगर ने अपने लपेटे में लिया है। उन्‍होंने तुरंत वन विभाग को फोन किया था। आरोप है कि  लेकिन वन विभाग की ओर से किसी ने फोन नहीं उठाया। इस सब के बाद गांव के लोगों ने खुद  ही अजगर को मारना शुरु कर दिया और बकरी को छुड़ाने के लिए अजगर पर कई वार किए। बाद में गांव के लोगों ने अजगर को बांध दिया।
बता दें कि अजगर का बीनागुड़ी वन्‍यजीव कार्यालय में इलाज चल रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव के लोग  अजगर  के साथ बेहद बर्बर के साथ पेश आये हैं। दूसरी ओर गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को फोन किया था, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया जिसके बाद मजबूरी में उनको यह कदम उठाना पड़ा। बहरहाल देखना है कि अजगर के मुंह से बची बकरी का क्या होता है और घायल अजगर की जान बचती है कि नहीं।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •