फिरोज आलम
कोलकाता। प्रदेश भाजपा राज्य में अपने मिशन 2019 की ओर लगातार तेज गति से आगे बढ़ रही है । ऐसे में इस राज्य में भगवा खेमा हर वर्ग के लोगों को अपने से जोड़ने के लिये लगातार प्रयासरत है। राज्य में भाजपा की एक श्रमिक संगठन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कांउसिल (बीजेएमटीयूसी) द्वारा 17 सितम्बर को इसी वर्ष देव शिल्पी विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने स्तर पर जहां श्रमशक्ति दिवस मनाएगी वहीं राज्य में हर वर्ग के वयो वृद्ध श्रमिकों का सम्मान करेगी। इस बात की जानकारी बीजेएमटीयूसी के प्रदेश महासचिव सुनील कोले ने आज दी। वहीं बीजेएमटीयूसी के प्रदेश सचिव जगदीश यादव व सांगठानिक सचिव रमेन अधिकारी ने बातचीत में आज बताया कि इस दिन राज्य भर में हमारी यूनियन के द्वारा श्रमशक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर जगह में कार्यरत विशेष कर वयो वृद्ध मोची, ठेला, रिक्शा, वैन चालकों से लेकर हर स्तर के श्रमिकों के पास जाकर उन्हें कमल का फूल प्रदान कर व मिठाईयां खिलाकर उनका सम्मान किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में श्री कोले ने बताया कि चुकि उक्त लोग कहीं से भी श्रम शक्ति के नायक से कम नही है। देश, राज्य व समाज के निर्माण में इनकी अहम भूमिका है। बीजेएमटीयूसी के प्रदेश सचिव जगदीश यादव व सांगठानिक सचिव रमेन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उक्त श्रम नायकों को यूनियन के स्थानीय नेताओं का फोन नम्बर प्रदान किया जाएगा ताकि इन्हें मदद मिल सके। साथ ही इन्हें इनसे जूड़ी केन्द्र सरकार के उन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी जो श्रमिकों के हीत के लिये है। बता दे कि 15 सितम्बर को महानगर कोलकाता में स्थित पार्टी के मुख्यालय समेत राज्यभर में 100 जगहों पर भाजपा की भारतीय किसान मोर्चा की ओर से भगवान बलराम की जयंती मनाई जाएगी। मोर्चा के अनुसार पूरे उत्तर भारत में भगवान बलराम को किसानों के देवता के रूप में पूजा जाता है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •