कोलकाता।  डेंगू की स्थिति धीरे-धीरे राज्य की चिंता बढ़ा रही है। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति का नाम सुब्रत सरकार (61) है। उनका घर कोलकाता नगर निगम के 113 नंबर वार्ड के बांसद्रोनी के न्यू गवर्नमेंट कॉलोनी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पिछले गुरुवार से सुब्रत बुखार से पीड़ित थे। बार-बार बुखार आ और जा रहा था। बाद में स्थिति और खराब हो गई। रविवार को उन्हें सीने में दर्द हुआ। घर में बाथरूम जाते समय वह गिर गये। उसके बाद बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क किया गया। घर पर डॉक्टर को बुलाया गया। सुब्रत को देखकर डॉक्टर ने डेंगू होने का संदेह जताया। इसके अलावा डॉक्टर को यह भी शक था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •