कोलकाता। केवल विपक्ष ही नहीं बरन भाजपा सरकार में अहम पदों पर रहें कई लोगों ने विहिप नेता साध्वी प्राची के विवादीत टिप्पणी की निंदा की है। इसी क्रम  में केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने विहिप नेता साध्वी प्राची के उस टिप्पणी की निंदा की है, जिसमें प्राची ने कहा था कि ‘ भारत को मुस्लिम मुक्त बनाने का समय है।’ इस बारे में पूछे जाने पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री बाल्यान ने कहा कि, ‘इस तरह की टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए। मैं इसकी निंदा करता हूं। ऐसे बयान देना गलत है।’
बता दें कि पिछले दिनों रुड़की के लंढोरा में कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के महल पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा था कि, रंगमहल पर जो हमला हुआ है वो एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा था कि कुंवर प्रणव का महल जलाना कोई छोटी बात नहीं है। इसके लिए उन्होंने एक विशेष समुदाय पर आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत हो गया, अब मुस्लिम मुक्त भारत करने का निर्णय लेना पड़ेगा। खैर देखना है कि बाजपा के मंत्री सिर्फ उक्त बयान की निंदा ही करेगें या कार्रवाई बी होगी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •