कोलकाता। भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान हिंसक झड़प की घटनाओं को लेकर सत्तासीन तृणमूल के नेताओं से लेकर भाजपा नेताओं के बीच मौखिक जंग शुरु हो गया है। इस जंग में सीएम ममता बनर्जी भी कूद पड़ी हैं तो उनके नेता कर्मियों की बात ही अलग है। अब कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी की रैली के दौरान हुए बवाल को लेकर राज्य के मंत्री उदयन गुहा का बड़ा बयान सामने आया है। दिनहाटा ने टीएमसी विधायक उदयन गुहा ने कहा कि अगर हमारे लड़कों को पीटा या मार दिया गया तो मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरे हाथों में भी चूड़ियां नहीं है। अगर वे एक को मारेंगे तो हम दो मारेंगे। यह याद रखना चाहिए। बता दें, टीएमसी पर बीते रविवार 11 सितंबर को सीतलकुची में बीजेपी की रैली पर हमला करने का आरोप लगा था। इसके जवाब में टीएमसी ने बीजेपी पर बमबारी का आरोप लगाया था। इसी को लेकर बीते मंगलवार को सीतलकुची में टीएमसी विधायक उदयन गुहा की अगुवाई में एक विरोध मार्च निकाला गया था। साथ ही एक रैली का आयोजन भी किया गया था। रैली के अंत में उदयन गुहा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •