मां शारदा के जन्म दिवस पर सारदा का वार्षिक समारोह

रमेश राय 

कोलकाता। saradaनेपाल व भारत का सम्बंध शुरु से से ही मित्रवत रहा है और दोनों देश एक दूसरे को सहयोग कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहें हैं। आर्थिक हो या अन्य हर राह पर दोनों देश कदमताल कर बढ़ रहे है। उक्त बात आज कोलकाता में नेपाल के डिप्टी कांउसलेट जनरल नारायण शर्मा ने कही। वह सारदा इंस्टीट्यूशन के वार्षिक समारोह कार्यक्रम का उद्धघाटन कर शरत सदन बोल रहे थें। उन्होंने शिक्षा की महता पर भी प्रकाश डालते हुए उक्त स्कूल के कार्यों की सराहना की।maa sarada.2 वहीं लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मीरा चक्रवर्ती ने कहा कि यह स्कूल एक लम्बे समय से ज्ञान बांट रहा है और मै आशा करती हूं कि इसी तरह से यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में जागरुकता फैलाता रहेगा। उक्त अवसर पर सारदा इंस्टीट्यूशन के प्रिंसपल बिपिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मां शारदा का आज आशिर्वाद है कि छोटे स्तर पर शुरु किया गया यह संस्थान वटवृक्ष बन गया है और ज्ञान का प्रकाश बिखेर रहा है। संस्थान के द्वाय निदेशक विशाल पाण्डेय व नेहा पाण्डेय ने कहा कि मां शारदा के जन्मदिवस पर इस कार्यक्रम को वह लोग अपने आप को धन्य समझ रहें है। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष विजय बहादूर सिंह अंगार, सचिव व शिक्षाविद सरोज पाण्डेय, समाजसेवी रामचंद्र यादव आदी ने अपनी बात कही। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्म से उस्थित लोगों का मन मोहा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •