कोलकाता। अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा के साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बैठक करेंगी। नवान्न सूत्रों से यह जानकारी मिली है। ऐसे में  मुख्यमंत्री के साथ अमेरिकी राजदूत की बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार भी मुख्यमंत्री को अमेरिकी दौरे का आमंत्रण मिल सकता है। ठीक उसी तरह राज्य के उद्योग सम्मेलन के आगे अमेरिका के बंगाल में निवेश का सपना भी पूरा हो सकता है। नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को करीब तीन बजे यह बैठक होने की संभावना है। राज्य सरकार इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रही है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।भारत में अमेरिका के नए राजदूत के तौर पर रिचर्ड राहुल वर्मा भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं, जिन्हें भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया गया है।भारत-अमेरिका के बीच गहरे रिश्तों के पक्षधर वर्मा ने 2008 में भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग समझौता पास करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत से रिश्तों पर एक पेपर तैयार करने के लिए अमेरिका के थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस में उन्होंने इंडिया-2020 प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था।ओबामा प्रशासन में वह 2009 से 2011 तक कानूनी मामलों के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के पद पर थे और वह स्टेपटो ऐंड जॉनसन लॉ फर्म और अल्ब्राइट स्टोनब्रिज ग्रुप में सीनियर काउंसलर भी रह चुके हैं। उनके माता-पिता 60 के दशक में भारत से अमेरिका चले गए थे

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •