पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

बीरभूम।  जिले के नानूर इलाके में मेला से लौटते समय एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर लौटने के बाद पीड़िता ने शर्म के मारे आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना बीरभूम के नानूर के साओटा गांव की है। फिलहाल पीड़िता का बोलपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोरी बीरभूम के नानूर थाना क्षेत्र के साओटा गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर किर्णहार में मेला चल रहा था। नाबालिग शनिवार शाम को अपनी स्कूटी पर सवार होकर मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद जब वह घर वापस लौट रही थी तभी चार युवकों ने सड़क के बीच में उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद किशोरी के मुंह नशीली दवा छिड़क कर उसे बेहोश कर दिया। कथित तौर पर इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह पूरी रात घर नहीं लौटी। उसके घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह युवती घर लौटी। परिजनों ने जब किशोरी से उसके घर नहीं लौटने का कारण पूछा तो उसने कहा कि किसी ने उसके मुंह पर नशीली दवा छिड़क दी, जिसके कारण वह बेहोश हो गई थी। इसलिए घर नहीं लौट सकी। सुबह होश में आने के बाद उसने खुद को एक खाली जगह पर पड़ा पाया। बगल में ही उसकी स्कूटी और मोबाइल पड़ा था। किशोरी किसी तरह उठी और स्कूटी लेकर घर लौटी। घर लौटने के बाद उसने अपने परिवार को सारी बात बताई। फिर वह अपने कमरे में दाखिल हुई और दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों के काफी आवाज देने पर भी जब किशोरी का जवाब नहीं आया तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में घुसते ही वे हैरान रह गए। उसने देखा कि नाबालिका अपने गले में दुपट्टा बांध कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने उसे फौरन बचा लिया। हालांकि, किशोरी को बीमार हालत में बोलपुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही विद्या के मेडिकल जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस के माता-पिता से भी पूछताछ कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •