लोगों ने लगाया निर्माण संस्थान पर लापरवाही का आरोप

abdul

मृत बच्चा अब्दुल रहीम की फाइल फोटों फोटो- पुषन चक्रवर्ती

co2

इसी गढ्ढे में गिर कर मासूम रहीम की मौत हुई। फोटो-पुषन चक्रवर्ती

कोलकाता। मध्य कोलकाता के कॉलीन  लेन में एक बच्चे अब्दुल रहीम खान (7) का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस व लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह को यहां के एक 10 कट्ठे में निर्माणाधीन मकान परिसर में एक गढ्ढे से रहीम का शव पाया गया है। गढ्ढे में काफी पानी जमा था। बताया जा रहा था कि उक्त गढ्ढे में एक बाल को देख कर बच्चा बाल लेने की कोशिश कर रहा था कि वह जल से भरे गढ्ढे में गिर गया।  घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा व लोगों ने मकान निर्माण करने वाले संस्था के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। लोगों का आरोप है कि अगर उक्त गढ्ढे को भर दिया जाता या घेर कर ऱखा जाता तो शायद रहीम की मौत नहीं होती। घटना की खबर पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया लेकिन घटना को लेकर इलाके में तनाव पसरा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जबकि कोलकाता नगर निगम सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच होगी और लापरवाही के मद्देनजर किसी भी तरह की कार्रवाई से पिछे नहीं हटा जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •