चौबीस घंटे बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं 

कोलकाता। भवानीपुर में स्वंयसेवी वृद्धा हत्या कांड के चौबीस घंटे बितने के बाद भी पुलिस द्वार किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। साथ ही मामले में हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस ने घटना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस संदिग्ध आरोपी प्रमोटर हिमाशुं शा से पूछताछ कर सकती है लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय के साथ किराये के उक्त मकान को लेकर विवाद चल रहा था जिसमे वह चेतना नाम के बैनर के तहत गरीब बच्चो के लिये स्कूल चलाती थी। बताया जा रहा है कि हिमाशुं ने उक्त मकान को खरीद लिया था जिसमें वृद्धा रहती थी।

बता दें कि भवानीपुर थाना इलाके के बकुलतला रोड स्थित एक गैर सरकारी स्कूल की संचालिका स्वंय सेविका वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय की हत्या कर दी गई थी। वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय को सोमवार के सुबह को उसके दो तला के मकान के बाथरुम के पास के नाली के समीप एक बच्चे ने सबसे पहले मृत पाया तो स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। उक्त बच्चा सुनंदा के यहां पढ़ने जाता था। मामले में शक की सूईं कथित प्रमोटर की ओर है। 2014 में प्रमोटर के इशारे पर वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय को अगवा करने की कोशिश की गई था।  वृद्धा ने मामले की शिकायत भी पुलिस से की थी।  आरोप हैं कि उक्त हत्याकांड के पिछे प्रमोटर राज कारण हो सकता है। कारण एक प्रमोटर वृद्धा सुनंदा गांगोपाध्याय पर उक्त जगह को बेचने के लिये दबाव दिया जा रहा था जिसमें वह रह कर स्कूल चलाती थी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •