कोलकाता। दुर्गा पूजा के समापन के बाद अब इस राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर कवायद की खबर है। राज्य में पंचायत चुनाव अगले साल फरवरी से मई के बीच हो सकते हैं। इस साल के अंत तक चुनाव होने की संभावना नहीं है। राज्य चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले साल ही चुनाव होंगे और फरवरी से मई के बीच हो सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा डिलिमिटेशन का काम लगभग अंतिम चरण पर है। एक दो जिलों को छोड़कर लिटिमिटेशन का काम पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसका फाइनल ड्राफ्ट 19 अक्टूबर को आयेगा। बता दें कि गत बार 2018 में मई में पंचायत चुनाव हुआ था। बता दे कि इस दौरान पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान काफी कड़वाहट भरा रहा। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों के बीच तीखी झड़प और जमकर मुकदमेबाजी भी देखी गई थी। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल का आतंक का शासन उजागर हुआ है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •