कोलकाता पुलिस ने जारी किया पूजा गाइड मैप

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के थोड़ा पसीजते ही महानगर कोलकाता में अब दुर्गोत्सव का रंग गाढ़ा होने लगा है। ऐसे में आज कोलकाता पुलिस ने दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पूजा गाइड मैप जारी किया। कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा ने आज दुर्गा पूजा गाइड मैप का विमोचन किया। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर ट्रैफिक, डीसी साउथ समेत कोलकाता पुलिस के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। इस गाइड मैप में विभिन्न पूजा पंडालों से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गयी हैं। पूजा गाइड मैप जारी करने के बाद कोलकाता के सीपी सौमेन मित्रा ने कहा कि, चतुर्थी से ही पुलिस सक्रिय रूप से मैदान में उतर जायेगी। पांच हजार पुलिस कर्मियों के कंधों पर इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी होगी और पुलिस सुरक्षा को लेकर किसी तरह के खतरा नहीं मोलेगी। पूजा पंडालों में हाईकोर्ट और राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है कि नहीं इस पर भी कोलकात पुलिस की नजर रहेगी। पंडालों में बच्चों के प्रवेश को लेकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा विधि में एक बैच की व्यवस्था की है। इसके अलावा, नाइट कर्फ्यू हट जाने के बाद भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर सकते हैं। इसे देखते हुए कोलकाता पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।पूजा से पहले भी दर्शनार्थियों की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। इस साल कोरोना नियमों में काफी छूट दी जाने की वजह से पंडालों में दर्शानार्थियों की भीड़ उमड़ सकती है। इसे देखते हुए कोलकाता पुलिस की ओर से हरसंभव सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। वहीं, कोलकाता पुलिस की ओर से बताय गया है कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा में पांच हजार से ज्यादा पुलिस तैनात रहेगी।हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने पूर्व आदेशों को संशोधित करते हुए दुर्गा पूजा पांडालों में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के सीमित प्रवेश की अनुमति दी है। पंडालों में कोरोना नियमों का सही तरह से पालन किया जा रहा है कि नहीं इस पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। इसलिए पूजा आयोजकों को यह कहा गया है कि वे अपने पूजा पंडालों में कोविड प्रोटोकॉल का सही तरह से लागू करें। महानगर में सुरक्षा को लेकर पीसीआर वाहन विशेष हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड, हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड, विशेष सिटी गश्ती टीम, क्वीक रेस्पांस टीम, वॉच टावर व सीसीटीवी कैमरे से महानगर की सुरक्षा पुख्ता रहेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •