जलपाईगुड़ी। जिले के एक चाय बागान के तालाब से मेटेली थाने की पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। घटना आज मेटेली चाय बागान के सेक्शन 17 में हुई। मृत महिला की पहचान सोमारी मिंज (35) के रूप में हुई है। वह मेटेली चाय बागान के मालहार लाइन इलाके की निवासी बतायी जा रही है। बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने महिला का शव पानी में तैरता देखा। खबर फैलते ही इलाके में काफी लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर मेटेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •