जोधपुर । भारतीय वायुसेना का एक मिग-27 विमान सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे जोधपुर के निकट एयरबेस के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस विमान ने जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी और यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। चालक सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में सक्षम रहा। इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना विमान था और यह अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था। इसे अपग्रेड करके उड़ाया जा रहा था। यह विमान रूस में बना था।  मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने के बाद मिग 27 विमान में आग लग गयी। विमान के गिरने से एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने पंहुच कर लड़ाकू विमान में लगी आग बुझायी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •