हमलावरों ने सांसद को विकेट से पीटा
वाहन में भी की गई तोड़फोड़

कोलकाता। राज्य में किस तरह से राजनीतिक हिंसा जारी है इसका प्रमाण एक बार फिर मिला। कोई आम आदमी नहीं हिंसा का शिकार भाजपा के लोकसभा सांसद जार्ज बेकर हुए। बर्दवान जिले के कालना में शनिवार सुबह भाजपा के लोकसभा सांसद जार्ज बेकर की कुछ लोगों ने विकेट से बेरहमी से पिटाई की। आरोप सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है। जार्ज बेकर ने खुद घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि शनिवार सुबह वे अपनी गाड़ी से जा रहे थे।
उनकी गाड़ी के पीछे पार्टी कार्यकर्ता बाइक से आ रहे थे। कालना में जैसे ही उनकी गाड़ी तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के पास पहुंची, सत्तारूढ़ दल के लोगों ने उनके कर्मियों को लाठी, डंडे, विकेट आदि से पीटना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने वे जैसे ही गाड़ी से उतरे, तृणमूल के लोगों ने उनकी भी विकेट से पिटाई कर दी।
उनकी गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की गई। हमले के बाद उन्हें कालना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जार्ज बेकर ने उन्हें जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनपर हुए हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी पीठ पर डंडे का दाग बैठ गया है।
दूसरी ओर तृणमूल ने इस आरोप से इन्कार किया है। कालना नगरपालिका के चेयरमैन देव प्रसाद बाग ने कहा कि यह भाजपा की आपसी गुटबाजी का नतीजा है। तृणमूल का इससे कोई लेना-देना नहीं है। लोकसभा सांसद जार्ज बेकर का कालना अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर के ळिके जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी वहीं तमाम राजनीतिक दलों के द्वारा उक्त हमले की निंदा की गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •