वर्धा। सेना के आयुध दिपो में भीषण आग की घटना में 17 सेना कर्मियों की मौत हो गई है। घटना महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो की है। जहां भीषण आग लगने से दो सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 17 सुरक्षाकर्मियों की आज मौत हो गई। यह आयुध डिपो देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। पुलगांव स्थित इस डिपो में हुए हादसे में मरने वालों में 2 अफसर और डीएससी के 15 जवान शामिल हैं। इसके अलावा 19 लोग जख्मी हुए हैं। देर रात गोला बारूद में आग लगने से विस्फोट शुरू हो गया और इसके बाद भयानक आग लग गई।यह आयुध डिपो देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आग लगने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो अधिकारियों और रक्षा सुरक्षा कोर के 15 जवानों की मौत हो गई। इस आग में कम से कम 19 अन्य सुरक्षाकर्मी झुलस गए। पूरे मामले पर गृह मंत्रालय की नजर भी बनी हुई है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •