कोलकाता।  इस बार दुर्गापूजा में फूलबागान से सेक्टर-5 तक मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी। इस बारे में मेट्रो रेल ने आज एक अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही त्योहारों के सीजन में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।नई अधिसूचना के अनुसार दुर्गापूजा के चार दिन साल्टलेक सेक्टर-5 से फूलबगान तक मेट्रो सेवाओं में वृद्धि की गई है। 12,13 और 14 अक्टूबर को ईस्ट-वेस्ट रुट पर तकरीबन 60 ट्रेनें दौड़ेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा के मौके पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के जरिए ही मेट्रो में सफर की अनुमति होगी। यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बिना मास्क के मेट्रो में नो-एंट्री होगी। यात्रियों को यह जानकर खुशी है कि त्योहार के मौके पर मेट्रो रेल उन्हें अतिरिक्त सेवा प्रदान कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •